हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलटने से बाल-बाल बच गई। अचानक सड़क धंसने से बस का पिछला टायर सड़क से बाहर चला गया था और बस हवा में लटक गई जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे के दौरान बस में 10-12 यात्री सवार थे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।