पालघर (महाराष्ट्र) के ईना गांव में सड़क न होने के कारण शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को बांस के स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए एक आदिवासी महिला ने जंगल में बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने महिला को स्ट्रेचर पर उठाकर करीब 5-किलोमीटर की दूरी तय की। बकौल अधिकारी, अस्पताल में भर्ती किए गए जच्चा-बच्चा ठीक हैं।