सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच इटली में गिरा प्लेन, हादसे का वीडियो आया सामने

ब्रेशिया (इटली) के पास एक विमान सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच गिर गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि सड़क पर गिरते ही विमान आग का गोला बन गया और धुएं का तेज़ गुबार उठा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में पायलट सहित कम-से-कम दो लोगों की मौत हो गई है।