सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे लोगों को राजस्थान में ट्रेलर ने कुचला, 4 की हुई मौत
बीकानेर (राजस्थान) में गुरुवार रात सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे लोगों को तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। दरअसल, एक टेम्पो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसके बाद मदद के लिए 2-गाड़ियों के लोग उतरे थे।