सड़क हादसे में घायल युवती की मदद को रुके चिराग पासवान, अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल

पंजाब में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवती की मदद के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने काफिला रोककर उसे अपनी कार से अस्पताल भिजवाया। चिराग अमृतसर स्थित स्वर्णमंदिर में माथा टेकने के बाद जालंधर जा रहे थे तभी उन्हें युवती सड़क पर गिरी दिखाई दी। स्कूटर के डिवाइडर से टकराने के चलते यह हादसा हुआ था।

Load More