सड़कों पर आपके प्रदर्शन करने से हमें हर सेकेंड डॉलर्स का नुकसान हो रहा है: श्रीलंका के पीएम

श्रीलंका में आज़ादी के बाद सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने लोगों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की और कहा कि सरकार इसे लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, "सड़कों पर आपके प्रदर्शन करने से हमें हर सेकेंड डॉलर्स का नुकसान हो रहा है।"