हॉन्ग-कॉन्ग अपने स्मार्टव्यू प्रोजेक्ट के तहत 2028 तक 60,000 CCTV कैमरों में AI आधारित फेशियल रिकग्निशन लागू करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में 5,000 कैमरों से शुरू हुई इस योजना से अब तक 2,200 मामले सुलझाए गए हैं और 2,800 गिरफ्तारियां हुई हैं। हालांकि, लोग निजता और डाटा के दुरुपयोग को लेकर पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।