हिंडाल्को के न्यूयार्क प्लांट में फिर लगी आग, भारत में 3% गिरे कंपनी के शेयर
आदित्य बिरला ग्रुप की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के शेयर शुक्रवार को 3% से अधिक की गिरावट के साथ ₹776.05 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गए। यह गिरावट हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के न्यूयॉर्क (अमेरिका) में नोवेलिस प्लांट में आग लगने की खबर के बाद देखने को मिली है। इससे पहले कंपनी के इसी प्लांट में सितंबर व अक्टूबर में भी आग लगी थी।