दक्षिण कोरियाई मोटर कंपनी हुंडई मोटर की भारतीय सब्सिडियरी हुंडई मोटर इंडिया ने पहली बार किसी भारतीय को शीर्ष नेतृत्व की ज़िम्मेदारी सौंपी है। कंपनी ने तरुण गर्ग को सीईओ व एमडी नियुक्त किया है जो मौजूदा सीईओ उन्सू किम की जगह लेंगे। वर्तमान में गर्ग कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के पद पर कार्यरत हैं।