हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 14% बढ़ा, रेवेन्यू में हुआ भी इज़ाफा; 3% चढ़े शेयर

ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का जुलाई-सितंबर 2025 में नेट प्रॉफिट 14.3% बढ़कर ₹1,572.25 करोड़ हो गया है जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 1% बढ़कर ₹17,460.82 करोड़ हो गया। इस अवधि में कंपनी की कुल सेल 190,921 यूनिट रही जो 0.5% की गिरावट है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को 2.69% की तेज़ी के साथ बंद हुए।

Load More