हिंडनबर्ग संकट के बाद अदाणी ग्रुप ने जनवरी-2023 से अबतक करीब ₹80,000 करोड़ के 33 अधिग्रहण सौदे पूरे किए हैं। ये सौदे मुख्य रूप से पोर्ट्स, सीमेंट और पावर सेक्टर में किए गए हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, कर्ज घटाने, बेहतर वित्तीय अनुशासन और लगातार प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन से अदाणी ग्रुप ने निवेशकों का भरोसा काफी हद तक वापस हासिल किया है।