हैंडपंप से पानी की जगह निकली शराब, यूपी का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलती दिख रही है। यह हैंडपंप अवैध शराब से भरे एक भूमिगत टैंक के ऊपर लगाया गया था। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 30-लीटर शराब जब्त कर लगभग हज़ारों लीटर कच्चा माल नष्ट किया और एक महिला को गिरफ्तार किया है।