पाकिस्तानी बल्लेबाज़ अहमद शहज़ाद ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि अच्छा दिखने के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "हमारी फील्ड में...अगर आप अच्छे दिखते हैं...जानते हैं कि कैसे ड्रेसिंग करनी है, अच्छा बोलते हैं तो कुछ लोग आपसे नाराज़ हो जाएंगे। मुझे पाकिस्तानी टीम में इस चीज़ के लिए टारगेट किया गया था।"