हिंदू के बजाय मुस्लिम के होटल में जाता था, वहां साफ-सफाई अच्छी थी: SC के जज
सुप्रीम कोर्ट में कांवड़ यात्रा मार्गों में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के राज्य सरकारों के आदेशों के मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एसवीएन भट्टी ने कहा कि वह केरल में हिंदू के बजाय मुस्लिम के वेज होटल में जाते थे। जस्टिस भट्टी ने आगे कहा, "मुस्लिम मालिक दुबई से लौटा था और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की साफ-सफाई रखता था।"