हिंदू दोस्त के साथ कांवड़ लेकर आया यूपी का मुस्लिम युवक, घरवालों ने जमकर पीटा

मेरठ (उत्तर प्रदेश) के मुस्लिम युवक शाकिर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके हिंदू दोस्त के साथ कांवड़ यात्रा करने पर परिजन ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की है। युवक ने कहा है कि अगर उसे पुलिस से सुरक्षा नहीं मिली तो वह हिंदू धर्म अपना लेगा। शाकिर का कांवड़ यात्रा करने का वीडियो भी सामने आया है।