हिंदू धर्म में किसी का निधन होने पर क्यों पहने जाते हैं सफेद रंग के कपड़े?

हिंदू संस्कृति में अंतिम संस्कार को आध्यात्म और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। दरअसल, सफेद रंग को शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जब आत्मा शरीर को छोड़ती है तो वह मोक्ष की ओर अपनी यात्रा शुरू करती है इसलिए आत्मा की शांति के लिए परिवार के लोग सफेद कपड़े पहनते हैं।