हिंदू नाम वाली जगहों के नाम बदलने के फैसले पर पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लाहौर के इलाकों के विभाजन-पूर्व हिंदू और सिख नामों को बहाल करने के अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। इनमें कृष्ण नगर (इस्लामपुरा) और धर्मपुरा (मुस्तफाबाद) जैसे इलाके शामिल हैं। कट्टरपंथियों ने मुस्लिम देश में 'हिंदू और सिख पहचान' को फिर से जीवित करने की कोशिश बताते हुए इसका विरोध किया था।