हिंदू लड़कों की ओर आकर्षित हो रही हैं मुस्लिम लड़कियां, शादी के पहले रिश्ता 'हराम' है: मौलाना
ऑल इंडिया इमाम असोसिएशन के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी ने कहा है कि आजकल हज़ारों मुस्लिम लड़कियां, हिंदू/नास्तिक लड़कों की ओर ज़्यादा आकर्षित हो रही हैं और वे उनके लिए हिंदू धर्म अपना रही हैं। रशीदी ने अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच रिश्तों को इस्लाम के खिलाफ और शादी से पहले के प्यार/रिलेशनशिप को 'हराम' कहा है।