अलीगढ़ (यूपी) के एक परिवार को अपनी बेटी की शादी का आशीर्वाद समारोह लोगों के विरोध के कारण रद्द करना पड़ा है। दरअसल, हिंदू लड़की की शादी एक मुस्लिम लड़के से हुई है और दोनों विदेश में रहते हैं। शादी मुस्लिम लड़के से होने को लेकर हिंदू संगठनों ने एक मार्च निकालकर एडीएम सिटी को ज्ञापन भी सौंपा है।