हिंदू लड़के संग घूमने के शक में यूपी में मुस्लिम लोगों ने लड़कियों के हिजाब उतारकर की बदसलूकी

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में हिंदू लड़के के साथ घूमने के शक में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने 2 मुस्लिम लड़कियों के हिजाब उताकर उनसे बदसलूकी की जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान एक शख्स ने एक लड़की को थप्पड़ भी मारा। सहारनपुर पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।