पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अमेरिका में 'पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा' को लेकर कहा है कि उन्हें हिंदू धर्म के कारण पाकिस्तान में भेदभाव का सामना करना पड़ा जिसके चलते उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा, "मुझे पाकिस्तान में वह सम्मान नहीं मिला जिसका मैं हकदार था...हम सबको पाकिस्तान में हुए भेदभाव के खिलाफ बोलना ज़रूरी है।"