हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के बैनर तले सोमवार को जयपुर (राजस्थान) में ईद-उल-फितर मनाने ईदगाह पर आए मुसलमानों पर हिंदुओं ने फूल बरसाए। इस आयोजन के तहत हज़ारों लोग ईद मनाने के लिए दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर एकत्रित हुए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।