हिंदुओं पर हमले की खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया: बांग्लादेशी सेना के मेजर

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्ज़मां सिद्दीकी ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। बकौल सिद्दीकी, उनकी सेना ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाए थे। उन्होंने कहा, "हमने अंतरराष्ट्रीय सीमा के 8-किलोमीटर के भीतर दुर्गा पूजा पंडालों को सुरक्षा दी...जिससे पूजा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।"