हिंदुस्तान लैबोरेटरीज़ ला रही है IPO, जमा किया ड्राफ्ट; रहेंगे 50 लाख नए शेयर
मुंबई की फार्मास्युटिकल कंपनी हिंदुस्तान लैबोरेटरीज़ अपना आईपीओ लाने वाली है जिसके लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं। इसमें 1.41 करोड़ शेयर रहेंगे जिनमें से 50 लाख नए शेयर जारी होंगे और कंपनी के एकमात्र प्रमोटर राजेश वसंतराय की ओर से 91 लाख शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा।