हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में 47 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.80 लाख तक हर माह मिलेगा वेतन
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में मैनेजर (तकनीकी) समेत 47 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in पर 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹60,000-₹1.80 लाख तक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।