हिंसा के 6 दिन बाद नागपुर से कर्फ्यू पूरी तरह हटा

नागपुर (महाराष्ट्र) में औरंगज़ेब की कब्र पर विवाद को लेकर हुई हिंसा के 6 दिन बाद शहर के शेष 4 इलाकों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हिंसा में संपत्तियों के नुकसान के लिए 'दंगाइयों' से वसूली की जाएगी। मामले में 100 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।