हिंसा की कोई जगह नहीं, होगी कार्रवाई: फ्रांस में प्रदर्शनों के बीच मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के बीच 'अराजकता फैलाने वालों' के खिलाफ मुकदमा चलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, "हमारे देश में हिंसा की कोई जगह नहीं है।" मैक्रों ने कहा कि ऐसे लोग संस्थानों को नष्ट करना चाहते हैं और दूसरों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी शिकायतें रखने से रोकना चाहते हैं।