inshorts

हिंसा के बीच बरेली में SMS, ब्रॉडबैंड व मोबाइल इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए हुई सस्पेंड

'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बाद बरेली (यूपी) में हुई हिंसा के मद्देनज़र प्रशासन ने 27 सितंबर से 29 सितंबर तक 48-घंटे के लिए एसएमएस, ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया है। प्रशासन ने कहा है कि सोशल मीडिया और मेसेजिंग प्लैटफॉर्म पर अफवाहें फैलने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है इसलिए यह कार्रवाई की गई है।