हाइड्रो-डिप तरीके से स्टाइलिश जूते बनाते हैं 11 वर्षीय रेनाश; बताया कैसे आया यह बिज़नेस आइडिया
'द बेटर इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, वडोदरा (गुजरात) के सबसे कम उम्र के बिज़नेसमैन रेनाश देसाई हाइड्रो-डिप तरीके से स्टाइलिश जूते बनाकर बेचते हैं। 'इतनी कम उम्र में यह बिज़नेस आइडिया कैसे आया' सवाल पर 11-वर्षीय रेनाश ने बताया कि उन्हें हाइड्रो-डिप जूते काफी पसंद थे लेकिन कहीं नहीं मिलने पर उन्होंने खुद ही इसे बनाने का फैसला किया।