हाइड्रोजन परिवहन के लिए पाइप बनाने वाली भारत की पहली स्टील कंपनी बनी टाटा स्टील

टाटा स्टील ने बुधवार को बताया है कि वह हाइड्रोजन परिवहन के लिए पाइप विकसित करने वाली भारत की पहली स्टील कंपनी बन गई है। कंपनी ने बताया है कि उसके कलिंगनगर प्लांट में निर्मित स्टील का उपयोग करके खोपोली प्लांट में संसाधित किए गए पाइपों ने हाइड्रोजन परिवहन के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण गुणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।