हाई अलर्ट के बाद बढ़ाई गई ताजमहल की सुरक्षा; चेकिंग की गई सख्त
खुफिया इनपुट के बाद आगरा में ताजमहल को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सीआईएसएफ जवानों की संख्या बढ़ाकर डेढ़ गुना की गई है और हर पॉइंट पर 3-6 जवानों को तैनात किया गया है। चेकिंग के बाद पर्यटकों को केवल हैंडबैग ले जाने की अनुमति है और अब खाने की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।