हाई कोलेस्ट्रॉल के खास लक्षण नहीं होते, बड़ा अटैक आने पर ही इसका पता चलता है: डॉक्टर

जुपिटर हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट डॉक्टर तन्मय कुलकर्णी ने बताया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई साफ लक्षण नहीं होते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, यह चुपचाप नुकसान करता है और तबतक नहीं दिखता जबतक कोई बड़ा अटैक न आ जाए इसलिए नियमित जांच ज़रूर करवाना चाहिए। बकौल डॉक्टर, लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ दवाएं भी ज़रूरी होती हैं।