हाई प्रोटीन डाइट लेने से पेशाब में आया खून, पथरी होने पर अस्पताल पहुंचीं अमेरिकी इन्फ्लुएंसर

23-वर्षीय अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ईवा कैथरीन को कार्निवोर डाइट लेने के बाद किडनी स्टोन हो गया। बकौल कैथरीन, वह नाश्ते में 2-3 अंडे, लंच में हाई-प्रोटीन योगर्ट और डिनर में न्यूयॉर्क स्ट्रिप स्टेक ले रही थीं। उन्होंने कहा कि एक दिन उन्हें खून का पेशाब आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस डाइट में केवल एनिमल-बेस्ड चीज़ें खाई जाती हैं।