हाई परफार्मेंस कोच नहीं रखने को लेकर अंधेरे में रखा गया: पाक के पूर्व कोच गिलेस्पी

पाकिस्तान की टेस्ट टीम के हेड कोच से इस्तीफा देने के बाद जेसन गिलेस्पी ने कहा है, "मुझे हाई परफार्मेंस कोच नहीं रखने को लेकर पूरी तरह से अंधेरे में रखा गया।" उन्होंने कहा, "मैं कुछ करने के इरादे से वहां गया था। मुझे पता था कि पाकिस्तान ने बहुत कम समय में बहुत सारे कोच बदले हैं।"