हाई यूरीक एसिड की समस्या में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

शरीर में हाई प्यूरीन लेवल्स के कारण यूरीक एसिड की समस्या होने लगती है। प्यूरीन ऐसे कैमिकल्स होते हैं जो कुछ खाद्य और पेय पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इनमें रेड मीट, कई तरह की दालें, चीनी, तली-भूनी चीज़ें, हाई-प्यूरीन युक्त सब्ज़ियां, शराब आदि शामिल हैं। यूरीक एसिड की समस्या में लो-प्यूरीन डाइट लेना फायदेमंद होता है।