हाई सैलरी वाले इंजीनियर को 3 चीज़ों को लेकर सता रही भारत में अपने भविष्य की चिंता

एक 35-वर्षीय आईटी प्रोफेशनल ने रेडिट पर बताया है कि हाई सैलरी के बावजूद 3 चीज़ों को लेकर उसे भारत में अपने भविष्य का डर सता रहा है। उसने कहा, "पहला- आईटी में अधिकतर को 40 के बाद निकाल देते हैं...दूसरा- मेरा अधिकतर पैसा टैक्स/जीएसटी में जाता है...तीसरा- मेरे पास कोई विकल्प नहीं है...मैं विदेश जाने की सोच रहा हूं।"