बेंगलुरू में रह रहीं रूसी महिला यूलिया असलमोवा ने अपनी हाउसहेल्प/नैनी को ₹45,000 सैलरी देने का लॉजिक दिया है। बकौल यूलिया, पहले साल उन्होंने पार्ट-टाइम नैनी को 10% हाइक दिया, दूसरे साल परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी बढ़ाई जबकि तीसरे साल फुल-टाइम कर 1.7 गुना पैसे बढ़ाए। यूलिया ने कहा, "भारत में हाउसहेल्प्स को पेशेवर नहीं मानते...मुझे यह पसंद नहीं।"