हॉकी इंडिया लीग भारतीय हॉकी की तस्वीर बदल सकती है: महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा है कि आगामी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) युवा खिलाड़ियों के करियर को आकार देने और राष्ट्रीय टीम के लिए मज़बूत 'बेंच स्ट्रेंथ' बनाने में मदद करेगी। सलीमा ने कहा, "यह सात साल बाद दोबारा हो रही है...उम्मीद है...टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए भी एचआईएल फायदेमंद होगी।"