हॉकी एशिया कप में भारत ने जीत से किया आगाज़, चीन को 4-3 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप-2025 के अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से हरा दिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने लगातार तीन गोल (20वें मिनट, 33वें मिनट और 47वें मिनट) दागे। वहीं, जुगराज सिंह ने एक गोल (18वें मिनट) किया। भारत का अगला मुकाबला 31-अगस्त को जापान से होगा।

Load More