हैकिंग सीख रहा है AI: OpenAI के CEO ऑल्टमैन ने बढ़ते खतरों के बारे में दी चेतावनी
ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन ने चेतावनी दी है कि एआई टूल्स सुरक्षा खामियां पहचानने में सक्षम हो रहे हैं। गौरतलब है, एंथ्रोपिक के 'क्लॉड कोड टूल' का हैकर्स ने साइबर हमलों में इस्तेमाल किया था। इससे निपटने के लिए ओपनएआई की एक टीम हैकिंग के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और गलत सूचनाओं से जुड़ी कानूनी परेशानियों पर नज़र रखेगी।