हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में भारत के कांस्य जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई
हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में पहला कांस्य पदक जीतकर भारतीय टीम अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 9 मिनट के अंतराल में 4 गोल दागकर अर्जेंटीना को 4-2 से हराया था।