हुक्का बार में लड़कों को फंसाकर फ्लैट लाती थी मॉडल श्रद्धा दुबे, शिवा से भी कैफे में हुई थी मुलाकात
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा अपनी बहन और करीबियों के साथ कैफे में हुक्का पीने जाती थी जहां अमीर परिवार के लड़कों को निशाना बनाने की रणनीति बनाई जाती थी। शिवा और श्रद्धा की मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी।