हैकर्स ने एक ही फर्ज़ी ईमेल का इस्तेमाल कर डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ को लगाया ₹2 करोड़ का चूना

ग्रुप फार्मास्यूटिकल्स और भारतीय दवा निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ के ईमेल हैक कर हैकर्स ने ₹2.16 करोड़ की ठगी की। हैकर्स ने ग्रुप फार्मास्युटिकल्स से मिलती-जुलती एक ही फर्ज़ी ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया और डॉ रेड्डीज़ को आपूर्ति की गई वस्तुओं के भुगतान के रूप में यह राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।