भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारत ने यहां 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उसे एक में भी जीत नहीं मिली। टीम ने 3 मुकाबले गंवाए हैं जबकि 2 ड्रॉ रहे। हेगली ओवल में भारत ने 2020 में एक टेस्ट खेला था जिसमें न्यूज़ीलैंड ने उसे 7 विकेट से हराया था।