रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल के हाइफा में सोमवार को 90 से अधिक रॉकेट दागें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में कई लोग घायल हुए हैं और कई घरों व कारों को नुकसान पहुंचा है। इज़रायली सेना ने हमले के कथित फुटेज़ शेयर किए हैं। हिज़्बुल्लाह ने इससे पहले 8 अक्टूबर को हाइफा में 100 से अधिक रॉकेट दागे थे।