inshorts

हिजाब पहनने का पालन कराने के लिए ईरान AI और ड्रोन की मदद से कर रहा निगरानी: UN रिपोर्ट

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में महिलाओं को सज़ा देने और इस्लामिक ड्रेस कोड लागू करने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट, महिलाओं पर हिजाब नियमों का पालन कराने के लिए ड्रोन, एआई फेशियल रिकग्निशन और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल शुरू किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर सरकार उन्हें नोटिस भेजती है।