होटल की जगह हॉस्टल और कैंप में रहना क्यों पसंद कर रहे हैं कुछ यात्री?

यात्रा के दौरान कुछ यात्री होटल के बजाय हॉस्टल और कैंप में रहना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। इस दौरान दुनियाभर के लोगों से मिलने, जुड़ने और उनसे बातचीत के लिए ये अच्छे विकल्प हैं। वहीं, बजट में किफायती होने के साथ हॉस्टल-कैंप में स्थानीय संस्कृति को जानने का भी मौका मिलता है और यहां घर वाली फीलिंग आती है।