चीन में एक महिला ने होटल द्वारा बुकिंग रद्द करने से मना किए जाने पर गुस्से में कमरे का नल और शॉवर चालू छोड़कर पूरा कमरा पानी से भर दिया। होटल को करीब ¥20,000 का नुकसान हुआ। पुलिस के पहुंचने पर महिला ने गलती मानकर ¥30,000 (₹3.5-लाख) मुआवज़ा दिया जो कमरे के किराए (¥108) से लगभग 280 गुना ज़्यादा था।