होटल बुकिंग के नाम पर बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित
भारत में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर फ्रॉड बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए बुकिंग से पहले वेबसाइट को वेरिफाई कर लें या केवल भरोसेमंद वेबसाइट से ही होटल की बुकिंग करें। लुभावने विज्ञापनों या भारी डिस्काउंट के झांसे में न फंसे। कोई होटल का कर्मचारी बनकर संवेदनशील जानकारी मांगे तो तुरंत कॉल कट कर दें।