होटल में एकसाथ फन फैलाए बैठे दिखे 19 कोबरा, राजस्थान का वीडियो हुआ वायरल

उदयपुर (राजस्थान) में बीते दिनों एक होटल के गार्डन में मिले 19 कोबरा सांपों के बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। सामने आए एक वीडियो में होटल के गार्डन में कोबरा एकसाथ फन फैलाए बैठे नज़र आए। सांपों को रेस्क्यू करने वाले सर्पमित्र ने बताया कि कोबरा के ये बच्चे कुछ दिन पहले ही अंडों से निकले प्रतीत होते हैं।